BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की तैयारी में हुआ अधिग्रहण

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

Advertisment

खण्ड शिक्षा अधिकारीने किया दादाके छपरामें प्राथमिक विद्यालयका निरीक्षण : अभिलेखों की जांच के बाद मध्याह्न भोजन की जांच के लिए बच्चों संग दरी पर चखा भोजन

Ajay Mishra

Sat, Aug 22, 2026

दुबहर । शिक्षा क्षेत्र दुबहर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक अभिलेखों का गहन जायजा लिया।

​निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सादगी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए विद्यालय के बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन का स्वाद चखा। भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने रसोइयों और विद्यालय प्रशासन को हमेशा ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन परोसने के निर्देश दिए।

​गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए राकेश कुमार सिंह ने कक्षाओं में जाकर बच्चों के पठन-पाठन का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्याज्ञान को मजबूत करने के सख्त निर्देश दिए।

​विद्यालय के छात्र उपस्थिति पंजिका शिक्षक डायरी, मिड-डे-मील रजिस्टर और विभागीय समेकित अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी विभागीय निर्देशों का समयबद्ध और शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा।

​परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण बच्चों के अनुकूल और प्रेरक होना चाहिए।

​इस निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती माद्री सिंह, रीमारानी सिंह, सोनी सिंह, जूली राय, रागिनी दुबे, रणजीत सिंह तथा बिंदु पांडेय सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें