पुलिस अधीक्षक ने बांसडीहरोड थानाका किया औचक निरीक्षण,दिए दिशा-निर्देश : बांसडीह रोड थाना पर बने आरक्षी बैरक का फीता काटकर किया उदघाटन और ए आई आधारित उन्नत तकनीक के बारे में बताया
बलिया। आज दिनांक-01.07.2026 को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना बांसडीह रोड पर नवनिर्मित आरक्षी बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। थाना बांसडीह रोड के भवन, परिसर में बने बैरकों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा थाना बासंडीह रोड पर मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारीयों को यक्ष (YAKSH) एप के बारे अवगत कराते हुए बताया गया कि यह उन्नत AI-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर रियल-टाइम निगरानी और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। इसमें अपराधियों का डेटाबेस, फेस रिकग्निशन, वॉयस सर्च और गैंग एनालिसिस जैसी तकनीकें शामिल हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी । उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए बीट कांस्टेबल “सी-प्लान ऐप” के माध्यम से सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े रहने के सम्बन्ध में व किसी भी संवेदनशील घटना या आपात स्थिति में ऐप पर फोटो व लोकेशन अपलोड करते ही सूचना तत्काल एस0एच0ओ0 से लेकर डीजीपी कार्यालय तक पहुंच जाएगी। बीट अधिकारी अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय समितियों के संपर्क में रहकर आपसी विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण करेंगे। बीट अधिकारी प्रतिदिन अपने आवंटित ग्रामों/वार्डों में भ्रमण करेंगे और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रात्रि गश्त व नागरिक चौपालों का आयोजन करेंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मीयों व आमलोगों को जागरुक करने हेतु संबंधित अधि0/कर्म0 को निर्देशित किया गया ।
सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, रजिस्टरों की देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
