BREAKING NEWS

बिना विनियमन शुल्क जमा किए खनन और ईंट पथाई पर होगी कारवाई

कलश यात्रा गंगा सभागार से शहीद पार्क चौक में सम्पन्न हुआ

भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने गिनाई सरकार की उपलब्धि

7 अक्टूबर को माधोपुर रसड़ा में लगेगा शिविर

लखनऊ में 09 सितम्बर से चल रहे धरने में बलिया से जायेगें कर्मी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन

Advertisment

त्योहार को शान्तिपूर्ण व सकुशल मनाने के लिए शान्ति समिति की बैठक : सिकन्दरपुर थाना में अपर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने नागरिकों के साथ किया बैठक

Ajay Mishra

Sat, Aug 22, 2026

बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया द्वारा बारावफात, रक्षाबंधन त्यौहार एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा कानून/शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना सिकन्दरपुर में संभ्रान्त लोगों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक ।

सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति किया गया आश्वस्त, शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की गयी अपील ।

आज बारावफात, रक्षाबंधन त्यौहार व अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, SDM सिकन्दरपुर प्रवीण यादव व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह द्वारा थाना सिकन्दरपुर में क्षेत्र के सभी संभ्रान्त नागरिकों/आमजन के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी । मीटिंग के दौरान उपस्थित थाना क्षेत्र के सभी आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हे शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी ।

बलिया पुलिस द्वारा लगातार शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है । इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही । यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें