BREAKING NEWS

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

दिउली बांसडीह में चल रहे यज्ञ में मां से अलग हुई छोटी बच्ची को आरक्षी प्रदीप ने उस मां तक पहुंचाया

ओझा कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अण्डर पास की मांग को लेकर ग्रामीण आन्दोलित,प्रशासन से गुहार व चेतावनी

वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के प्रावधानों व लाभों पर लोगों को किया गया जागरूक

ग्रामवासी अण्डर पास की मांग को लेकर आन्दोलन और तेज करने और आमरण अनशन करने की दी चेतावनी

Advertisment

दिउली यज्ञ: संसार पर भरोसा करने वाले को धोखा मिल सकता है पर भोले नाथ : भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

Ajay Mishra

Wed, Jun 10, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू

बलिया। बांसडीह रोड पर स्थित बालखंडी नाथ परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिवत्व, आस्था और आध्यात्मिक चेतना पर प्रवचन दिया। पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बैरिया विधान सभा क्षेत्र के नेता मृत्युंजय तिवारी" बबलू" समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रवचन के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संसार पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी न कभी मिलता है,लेकिन जो व्यक्ति भोलेनाथ पर विश्वास करता है,उसे कभी धोखा नही मिलता। कथा का शुभारंभ गणेश और भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ,तब परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधानसभा बैरिया 363 के भावी प्रत्याशी मृत्युंजय तिवारी "बबलू' समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी व्यासपीठ का पूजन किया। कथा के दौरान उन्होंने अधिक मास,जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है,में दान के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मास में 33 वस्तुओं के दान की परंपरा है और इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं जुड़ी है। उन्होंने बताया कि 30 वस्तुएं महीने के दिनों का प्रतीक होती है,जबकि शेष वस्तुएं विभिन्न धार्मिक दोषों की शांति और प्रायश्चित से जुड़ी मानी जाती है। कथा के समापन पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त और मृत्युंजय तिवारी 'बबलू' समेत अन्य श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें