भाजपा दुबहड़ मण्डल के पदाधिकारी परिवहन मंत्री से मिले : बाढ़ प्रभावित गांवों मे बाढ़ राहत सामग्री वितरण की रखी मांग
Ajay Mishra
Sun, Sep 6, 2026
संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू
दुबहड़(बलिया)। भाजपा के दुबहड़ मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे 'रिंकू' की अगुवाई में मंडल के पदाधिकारी रविवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलें। उन्होंने मंत्री को एक पत्रक सौंपकर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री बांटने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से जवहीं दीयर,भरसौता,हल्दी,नंदपुर,बहादुरपुर,हरिहरपुर,हांस नगर,नेम छपरा,चैनछपरा और राजपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे 'रिंकू' ने मंत्री से गुजारिश की कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनी। उन्होंने जल्द ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटने का भरोसा दिया। इस मौके पर वीरेन्द्र चौबे,नकुल चौबे,और अमृतांशु पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
