BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

मुख्य विकास ‌अधिकरी ने पी एम सूर्य घर योजना : पी एम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के मुख्य विकस अधिकारी ने दिए निर्देश

Ajay Mishra

Fri, Jun 6, 2025

बलिया । विद्युत विभाग के अधिकारियों को वेंडरों और उपभोक्ताओं की समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश । मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री की महत्त्वाकांक्षी योजना, पीएम सूर्य घर की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद के नगर-निकायों/पंचायत क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक नगर-निकायों/पंचायत क्षेत्रों कम से कम 5 बड़े होर्डिंग लगवाने के भी निर्देश दिए,ताकि आमजन जागरूक होकर पीएम सूर्य घर योजना में अपना पंजीकरण कराकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को सभी वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में वेंडरों और उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाय, ताकि इस योजना का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक सुगमता से पहुँच सके।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारीगण, पी0ओ0 नेडा एवं एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा वेंडर और उपभोक्तागण उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें