BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

रसड़ाके दिव्यांश ने जेईई कीपरीक्षा उत्तीर्णकर पाया IITजम्मू में दाखिला : JEE Advance की परीक्षा उत्तीर्ण कर दिव्यांश ने पाया जम्मू के आई आई टी में प्रवेश,लोगों में खुशी

Ajay Mishra

Fri, Jul 17, 2026

विशेष संवाददाता बिनोद शर्मा की खास रपट

रसड़ा (बलिया)। जनपद बलिया के रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत अठिला पुरा गांव के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है। गांव निवासी दिव्यांश सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर आई.आई.टी जम्मू (IIT Jammu) में प्रवेश प्राप्त कर लिया है।

दिव्यांश ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 17411 प्राप्त की। काउंसलिंग के बाद उन्हें आईआईटी जम्मू में केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच आवंटित हुई है । दिव्यांश अमर नाथ सिंह के पोते,शमशेर बहादुर सिंह के भतीजे और विनय कुमार सिंह निवासी अठिला पुरा, रसड़ा के सुपुत्र हैं।

दिव्यांश के चाचा दिलीप सिंह व बब्लू सिंह एवं कर्ण छपरा निवासी शिक्षक सत्यम सिंह ने बताया कि यह हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। दिव्यांश ने अपनी मेहनत से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हम सभी उसे हार्दिक बधाई देते हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। दिव्यांश की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दिव्यांश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें