BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

सोनवरसा में जर्जर बिजली के तारों से खतरा : बार बार ट्रान्सफार्मर में लग रही आग,नहीं सुनी जा रही‌ ग्रामीणों की शिकायत

Ajay Mishra

Tue, Aug 26, 2025

संवाददाता जितेन्द्र यादव जितू

बलिया । बैरिया तहसील के ग्राम पंचायत सोनबरसा भगवानपुर में बिजली की जर्जर लाइनों से गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। 11000 वोल्ट की लाइन के खराब तारों के कारण ट्रांसफार्मर में आए दिन आग लग रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में लगे एल्युमिनियम के तार गल रहे हैं। उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत की है। उमेश प्रसाद, राजीव, अमित, अभिषेक, श्याम और टुनटुन प्रसाद सहित कई ग्रामीणों ने लाइनमैन को इस बारे में अवगत कराया। लाइनमैन कौशल ने एक-दो दिन में तार बदलने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों को चिंता है कि ट्रांसफार्मर में लगने वाली आग से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। फिलहाल जब भी ट्रांसफार्मर में आग लगती है, ग्रामीण तुरंत फोन कर बिजली लाइन कटवा देते हैं। लेकिन यदि समय पर लाइन न कटे तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि जर्जर तारों को बदलकर मजबूत तार लगाए जाएं, जिससे यह समस्या स्थायी रूप से हल हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें