BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की तैयारी में हुआ अधिग्रहण

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

Advertisment

अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से निकाले गये धन को कराया गया वापस : शिकायतकर्ता के खाते में 50000 रुपया पुलिस ने कराया वापस,पुलिस की हुई प्रशंसा

Ajay Mishra

Thu, Jun 25, 2026

बलिया। थाना सुखपुरा, जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये ठगी की गयी धनराशि 50,000/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता राहुल कुमार चौहान पुत्र इन्दल चौहान निवासी आसन थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा दिनांक 05.01.2026 को साईबर पोर्टल पर आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कुल 50,000/- रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/ नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के निर्देशन में थाना सुखपुरा बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता राहुल कुमार चौहान पुत्र इन्दल चौहान निवासी आसन थाना सुखपुरा जनपद बलिया के खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की कुल धनराशि 50,000/- को वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा थाना सुखपुरा व बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

साइबर पुलिस टीम थाना सुखपुरा जनपद बलिया-

1. थानाध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार दूबे थाना सुखपुरा, बलिया

2. उ0नि0 श्री हरीश यादव थाना सुखपुरा,बलिया

3. कम्प्यूटर आपरेटर श्रवण कुमार थाना सुखपुरा, बलिया

4. का0 समद सिद्दिकी थाना सुखपुरा जनपद बलिया

5. का0 शाशवत पाण्डेय थाना सुखपुरा जनपद बलिया

6. म0का0 रेखा बिन्द थाना सुखपुरा बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें