BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता नहीं मिला तो धरना चलता रहेगा : पिण्डारी ग्रामसभा के निवासियों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण को रोका

Ajay Mishra

Sat, Jul 12, 2025

संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू)

हल्दी, बलिया। थाना के पिंडारी गांव के ग्रामीणों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य को रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे दो भागों में बांट रहा है। इस वजह से रास्ता बंद हो गया है,जिससे किसानों, स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गयी है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि हमारी मांग नहीं पूरी होगी तो हम धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

उल्लेखनीय है कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हल्दी थाना अंतर्गत पिंडारी के ग्रामीणों ने अपने गांव से गुजरने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को रोकवा दिया है। इसके बाद जेसीबी और निर्माण कार्य में लगी बड़ी गाड़ियां,पानी का टैंकर खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे दो भागों में बांट रहा है। इससे गांव वालों को कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रास्ता नहीं होने के कारण सभी को आने-जाने में दिक्कतें होंगी।

ग्रामीणों ने कहा है कि अगर कोई सुनवाई नहीं हुई और रास्ता नहीं होने के कारण दर्जनों गांव के हजारों की संख्या से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है,जो भविष्य के लिए बड़ी समस्या है। गांव के युवाओं ने चेताया कि जब तक हमारे क्षेत्र में अंडरपास के रूप में रास्ता नहीं मिलता है तब तक हमारा यह धरना जारी रहेगा। हम यहां निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। इस धरना में कामता यादव, सच्चितानंद यादव, विजयशंकर तिवारी, अम्बिका यादव, कालिदास यादव, रामदेव यादव, दयाशंकर यादव, कन्हैया यादव मनोज यादव, छोटक यादव,भरत यादव और आलोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें