प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगेंगे हजारों घरों पर सोलर पैनल : हर घर पर लगेंगे सोलर पैनल,कोटेदारों ने मौके पर कराया रजिस्ट्रेशन
Ajay Mishra
Thu, Aug 21, 2025
➡️ माडल तहसील में कोटेदारों की हुई बैठक
संवाददाता जितेन्द्र यादव (जीतू)
बलिया। देश अब ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे,जिससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त या सस्ती बिजली मिल सकेगी। यह पहल न सिर्फ घरेलू खर्चों को कम करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा । उक्त बातें गुरुवार को माडल तहसील स्थित आपूर्ति शाखा कार्यालय (कक्ष सं.15) में जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा के निर्देशन में आयोजित कोटेदारों की बैठक में पूर्ति निरीक्षक संजीव सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत भारत का हर घर को सोलर से जोड़ना है। उन्होंने यह भी बताया कि 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी। सोलर से 90 प्रतिशत बिजली की बचत भी होगी। कोटेदारों से कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। मौके पर ही लिपिक नरेंद्र सिंह के मौजूदगी में कोटेदारों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अनिल तिवारी,उदय प्रताप सिंह,तहसील अध्यक्ष दिनेश राय, दुबहड़ ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय,अखिलेश पाण्डेय,गुप्तेश्वर पाठक सहित बेलहरी और दुबहड़ के समस्त कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
