BREAKING NEWS

कुल 1451 चालान का निपटारा कर कुल 5,99,395 रुपया वसूला गया

श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसाद,शिवरामपुर घाट पर स्नानार्थियो का रेला

जिलाधिकारी, डी आई जी और पुलिस अधीक्षक ने किया श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण

जाने किस रुट की गाडिंयो को कहां रोका जायेगा, पार्किग कहां होगा

1 जनवरी को18वर्ष की आयु पूरा करने वाले से नाम दर्ज कराने की अपील

Advertisment

शहर के बीचो-बीच से मोटरसाइकिल चोरी : चोर मास्टर चाभी का प्रयोग करके आराम से खोले और लेकर चले गये,ऐसा CCTV कैमरे में दिखा

Ajay Mishra

Sat, May 16, 2026

दुबहर,बलिया। क्षेत्र के छोटका दुबहर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र राजनाथ सिंह की सुपर स्प्लेंडर बाइक शुक्रवार की दोपहर बलिया यूनियन बैंक के सामने से गायब हो गई ।

ज्ञात हो कि छोटका दुबहर निवासी उपेंद्र सिंह अपने किसी काम से यूनियन बैंक बलिया गए थे । जहां उन्होंने बाहर बाइक खड़ी कर बैंक में काम कराने चले गए जब बैंक का काम निपटा कर वह बाहर आए तो उनकी सुपर स्प्लेंडर बाइक यूपी 60 ए पी 4762 गायब थी । उन्होंने तुरंत 112 नंबर पुलिस को फोन किया मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी टीवी कैमरे को खांखला तो दिखा की चोर उचक्के मास्टर चाबी लगाकर गाड़ी को ले जा रहे थे । उन्होंने तत्काल कोतवाली जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई कि मेरी बाइक का पता लगा कर मुझे दिलवाने का कष्ट करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें