BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

बाढ़ अवरोधात्मक कार्य : परिवहन मंत्री दयाशंकर ने 40 करोड़ रुपये के बाढ़ अवरोधात्मक कार्य का किया शिलान्यास

Ajay Mishra

Wed, Apr 9, 2025

समय से कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश, मानक की अनदेखी पर कार्रवाई की दी चेतावनी

बलिया: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को माल्देपुर गंगा घाट व चैनछपरा में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले बाढ़ अवरोधक कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने मौके पर मौजूद बाढ़ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ आने से पूर्व सभी कार्यों को मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि माल्देपुर, हैबतपुर व खोरीपाकड़ आदि गांव तथा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को बचाने के लिए यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस कार्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी कार्यों को विभागीय अधिकारी खुद की देखरेख में कराएं। इन कार्यों के होने से निश्चित तौर पर काफी बड़ी आबादी को बाढ़ से राहत मिलेगी। कहा कि बाढ़ अवरोधक कार्यों के अलावा यहां जल परिवहन के भी कई कार्य होने हैं। यहां डाल्फिन व्यू प्वाइंट भी जल्द शुरू होगा। इसके अलावा यहां आटोमेटिक पीपा पुल लगाने के साथ ही दो जेट्टी भी बनेगी। गंगा किनारे जहाजों के तकनीकी टीम व चालक आदि को प्रशिक्षित करने के लिए एक कालेज बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है,जो जल्द पास हो जाएगा। अभी इन कार्यों के बाद एक किमी तक आगे और भी बाढ़ अवरोधात्मक कार्य होगा। कहा कि जिले को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए कई कार्य होने हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री जी से मेडिकल कालेज का भी शिलान्यास कराएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, आदर्श सिंह, कमालुद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें