ईश्वर/भगवान ही एक मात्र सत्य,सत्य का मतलब जिसका अंत न हो,नीलम दीदी : श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ पिण्डारी की पूर्णाहुति कल शनिवार को
संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू
हल्दी(बलिया)। विकास खण्ड बेलहरी के पिंडारी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं संगीतमयी कथा के आठवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। अयोध्या धाम से पधारी कथा वाचिका साध्वी नीलम दीदी ने कहा कि जहां भागवत कथा होती है,वहां भगवान खुद ही चले आते है। भगवान ने भी कहा है कि जिस प्रकार गाय के पीछे-पीछे बछड़ा चला आता है, इस प्रकार भागवत कथा के पीछे-पीछे मैं भी चला आता हूं। उन्होंने कहा कि पूरे संसार में सिर्फ भगवान ही सत्य है। सत्य का मतलब होता है कि जिसका अंत न होऔर जो नष्ट हो जाता है वह असत्य है।ईश्वर कभी खतम नहीं हो सकते। इसलिए वही एकमात्र सत्य हैं। साध्वी नीलम ने उपस्थित जनसमूह से अपने आचरण को पवित्र बनाने और आत्मज्ञान के माध्यम से ईश्वर से संबंध मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान यज्ञाधीश बालसंत हरिदास जी महाराज ने भी यज्ञ की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। वहीं सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ जुट रही है। काशी से पधारे पं. लालजी शास्त्री द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ में वार्ड नंबर 56 के भावी जिला पंचायत प्रत्याशी कैप्टन लखन लाल यादव,कोटेदार जितेन्द्र यादव जीतू, अध्यक्ष कामता यादव "बलमू", भूवनेश्वर यादव,अखिलेश यादव,शशि यादव, जयप्रकाश कुशवाहा,ज्ञानशंकर दुबे,राम जी दुबे एवं रविन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
