BREAKING NEWS

आज जनसुनवाई कर रहे जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को दिए केन व बैसाखी

आरक्षियो के लिए बैरक/भवन का फीटा काटकर किया गया उदघाटन

वन बिहार स्थित बैठकक्ष में सी एम ओ और सा वा के निदेशक की देखरेख में १०० मजदूरों का कराया गया परीक्षण

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सेवानिवृत साथियों का सम्मान किया और नये पदाधिकारियों ने लिया शपथ

सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने भाग लिया,वैदिक मंत्रोचार के बीच मांगंगा से भरा गया कलश

Advertisment

जनसुनवाई के दौरान डी एम ने दिए स्मार्ट केन व बैशाखी : आज जनसुनवाई कर रहे जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को दिए केन व बैसाखी

Ajay Mishra

Mon, May 4, 2026

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान संवेदनशील पहल करते हुए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। अपने कार्यालय कक्ष में उन्होंने दिव्यांग मोहम्मद अली और सूरज चौहान (ग्राम सलेमपुर, विकास खण्ड चिलकहर) को स्मार्ट केन प्रदान की। इसके साथ ही कुमारी सीमा (ग्राम बारेबोझ) और जवाहिर (ग्राम सलेमपुर, विकास खण्ड चिलकहर) को बैसाखी देकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन दिव्यांगजनों की सहायता और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

जनसुनवाई के दौरान अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें