पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का सम्मान व विदाई : अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई
Ajay Mishra
Mon, Aug 31, 2026
बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा 06 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 31.08.2026 को जनपद बलिया से
01. उ0नि0ना0पु0 श्रीप्रकाश सिंह (अंगुष्ठछाप प्रकोष्ठ) जनपद बलिया
02. उ0नि0ना0पु0 राकेश कुमार सिंह, ( थाना दोकटी) जनपद बलिया,
03. उ0नि0स0पु0 नारायण कान्त सरोज पुलिस लाइन बलिया,
4. उ0नि0ना0पु0 तहसीलदार यादव (न्यायिक सम्मन सेल) जनपद बलिया,
5. मु0आ0सं0पु0 सर्वजीत सिंह यादव पुलिस लाइन बलिया,
6. मु0आ0सं0पु0 रमेशचन्द्र पुलिस लाइन बलिया ने
अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री राम बेलास सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।
विज्ञापन
