सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बांसडीह में की ग ई, जनसुनवाई : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की गई जनसुनवाई,विद्युत करेन्ट से मृत्यु पर राहत राशि न मिलने पर डीएम नाराज
Ajay Mishra
Sat, Sep 19, 2026
बलिया। जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील बांसडीह में की गयी जनसुनवाई ।
फरयादियों की जन शिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के द्वारा जनपद बलिया के तहसील बांसडीह में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, जबकि अन्य आयी सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करने एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार का निर्देश दिया गया । इस मौके पर राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
विज्ञापन
