फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित : पुलिस अधीक्षक बलिया ने उभांव थाना क्षेत्र में हुए हत्या के अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया
Ajay Mishra
Mon, Sep 14, 2026
बलिया। थाना उभांव जनपद बलिया पर हत्या के मामले में फरार चल रहे 02 अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000-25,000 रुपये का इनाम किया गया घोषित ।
जनपद बलिया में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलिया ओंमवीर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र उभांव में हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों पर 25,000 - 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.09.2026 को थाना उभांव के अंतर्गत ग्राम दोथ सोनाडीह बलिया में अमरेश बहादुर सिंह पुत्र स्व0 जितेन्द्र सिंह की हत्या के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1), 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस में दिनांक 11.09.2026 से वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों 1. गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह 2.रामकरन सिंह पुत्र गिरीशचन्द्र सिंह निवासीगण दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं, और न ही माननीय न्यायालय में आत्मसपर्पण किया है। अभियुक्तों के घर पर एवं मिलने के अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं, किन्तु अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
इनामी अभियुक्तों का विवरण:
•अभियुक्त 1: रामकरन सिंह पुत्र गिरीशचन्द्र सिंह निवासीगण दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया
•अभियुक्त 2: गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह निवासीगण दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया
नोट- फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की विशेष टीमों का गठन किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति इन अपराधियों के संबंध में सटीक जानकारी देगा या इन्हें गिरफ्तार करवाने में मदद करेगा, उसे 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। एवं इस सम्बन्ध में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि उक्त अभियुक्तगण यदि पुलिस मुठभेड़ में मारे जाते हैं तो ऐसी दशा में जाँच की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त संतुष्टि की स्थिति में पुरस्कार दिया जायेगा।
विज्ञापन
