BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने 18 वर्ष के हो चुके या जनवरी 27में18 साल के होने वाले से अपना दर्ज कराने को कहा है

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रहे भ्रमणशील,कन्ट्रोल रुम से भी जुड़े रहे

33740मतदाता करेगें मतदान,34प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें मतदाता

पीठासीन अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,चुनाव की तैयारियां तेज

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण शुरु करने को कहा

Advertisment

विधान परिषद चुनाव-2026 को शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए भ्रमण : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रहे भ्रमणशील,कन्ट्रोल रुम से भी जुड़े रहे

बलिया । विधान परिषद निर्वाचन-2026 को पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी बलिया ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों तथा बूथों का सघन निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा-

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ने मतदेय स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं तथा निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप की गई तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने मौके पर तैनात जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित न होने दी जाए और पुलिस अधीक्षक बलिया ने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आने वाले व्यक्ति की सघन जांच व पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त प्रबुद्ध मतदाताओं से बिना किसी भय, प्रलोभन या दबाव के लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें