BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने 18 वर्ष के हो चुके या जनवरी 27में18 साल के होने वाले से अपना दर्ज कराने को कहा है

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रहे भ्रमणशील,कन्ट्रोल रुम से भी जुड़े रहे

33740मतदाता करेगें मतदान,34प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें मतदाता

पीठासीन अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,चुनाव की तैयारियां तेज

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण शुरु करने को कहा

Advertisment

मतदाता बनने का आज आखिरी मौका,नाम दर्ज कराने के लिए पहुंचे मतदानकेन्द्र : जिलाधिकारी ने 18 वर्ष के हो चुके या जनवरी 27में18 साल के होने वाले से अपना दर्ज कराने को कहा है

Ajay Mishra

Sat, Oct 24, 2026

बलिया । निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को नाम जुड़वाने का अवसर देने के लिए 24 अक्टूबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, विशेष कैंप के दौरान जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र नागरिकों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है।

कैंप में मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रखने के साथ ही प्रत्येक बूथ पर हेल्प डेस्क सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उन पात्र नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, ताकि विशेष कैंप का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंच सके और कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक पात्र नागरिक शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें