BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने की विद्यालयों का समय परिवर्तन की मांग

Admin

Sat, Jul 22, 2023

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा ने बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर विद्यालय के संचालन समय को बदलने/कम करने की मांग किया है। अपने पत्र में डां शर्मा ने लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा में 5 घंटे और उच्च शिक्षा में 3 घंटे के लिए विद्यालयों/महाविद्यालयों का संचालन होता है जबकि इन छोटे बच्चों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के बच्चों- बच्चियों को 6 घंटे इस उमस भरी गर्मी में बैठाया या विद्यालयों में रोका जाता है जो उचित नहीं है और बच्चे- बच्चियां गर्मी से बेहोश हो रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों का समय परिवर्तित करने की मांग की गयी है। डां दिनेश चन्द्र शर्मा ने प्राथमिक विद्यालयों को भी 5 घंटे 7.30 से 12.30 तक संचालित करने की मांग किया है।                      अपने पत्र में उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री से कहा है कि महाविद्यालयों में दो घंटे 40 मिनट और माध्यमिक विद्यालयों में पांच घंटे बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालयों में रखा जाता है जबकि 6 -14 ,और भी छोटे बच्चों को विद्यालयों में 8 जबे से दो बजे तक अथार्त 6 घंटे बच्चों को विद्यालयों में रोका जाता है। जबकि जरुरत इतने समय की रोके जाने की है नहीं। किसी भी बोर्ड के विद्यालयों में बच्चों को पढाने रोके जाने का समय 5 घंटे से अधिक का है नहीं इसलिए इन परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय भी 7.30 से 12.30 किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश शासन से की ग ई है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें