: थाना दुबहड़ पुलिस द्वारा बरामदी,एक पीकप वाहन से दो अदद गो वंशीय पशु(गाय)के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
Admin
Sun, Feb 9, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर श्याम कान्त व राकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक दुबहड़ बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 09.02.2025 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह हे0का0 मनोज कुमार, का0 उपेन्द्र कुमार, का0 सर्वजीत यादव, आलोक कुमार सिंह, का0 लालबहादुर यादव के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारण्टी/अभियुक्त/संदिग्ध वाहन में क्षेत्र में मामूर थे कि दौराने चेकिंग अभियुक्त वसीम पुत्र आलम शाह ग्राम शिवपुर दियर नईबस्ती ब्यासी थाना दुबहड़ जनपद बलिया को बासडीह रोड जाने वाली सड़क वहद ग्राम दादा का छपरा के पास से समय करीब 11.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके कब्जे से एक पीकप में 2 राशि गोवंशीय पशु (गाय) की बरामदगी की गयी । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 15/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना दुबहड़ बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
वसीम पुत्र आलम शाह ग्राम शिवपुर दियर नईबस्ती ब्यासी थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष
*बरामदगी विवरण-*
02 राशि गोवंशीय पशु
एक अदद पिकप मौजिक नम्बर UP60BT 8465 ASHOKALEYLANND
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 राजकुमार यादव थाना दुबहड़ जनपद बलिया
2.हे0का0 मनोज कुमार यादव थाना दुबहड़ जनपद बलिया
3.का0 उपेन्द्र कुमार थाना दुबहड़ जनपद बलिया
4.का0 सर्वजीत यादव थाना दुबहड़ बलिया
5.का0 आलोक कुमार सिंह थाना दुबहड़ बलिया
6.का0 लाल बहादुर यादव थाना दुबहड़ बलिया
विज्ञापन
