BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

Advertisment

: 10वर्षीय बालिका को ट्रेक्टर ने रौंदा,बालिका की दर्दनाक मौत

Admin

Tue, Mar 4, 2025
रसड़ा (बलिया)। 4 मार्च। (डी एन एन)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चिंतामणिपुर गांव में मंगलवार की सुबह तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर साईकिल सवार छात्रा प्रीति उषा उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्री महेंद्र राम निवासी चिंतामणिपुर की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा प्रतिदिन की भांति मंगलवार को साईकिल से पढ़ने के लिए जा रही थी कि तभी काल बनकर ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे साईकिल को टक्कर मार दी जिससे सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची रसड़ा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई जुट गई। शासन के लाख प्रयासों के बाद भी जानलेवा ट्रैक्टरों के परिचालन पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा। कृषि कार्य के लिए निर्धारित यह ट्रैक्टर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं और जिम्मेदार आंख मुदे बैठे हैं। 24 फरवरी को मटिहीं में स्कूल जा रही संजना पुत्री राजेन्द्र की तेज़ रफ़्तार टैक्टर ट्राली से दर्दनाक मौत हो गई। आखिरकार सड़कों पर तेज़ रफ़्तार कृषि कार्य लिख कर कामर्शियल प्रयोग कैसे कर रहे हैं। जनपद में मौत का सिलसिला जारी है। सड़कें ख़ून से लाल हो गई फिर भी दौड़ रहे हैं टैक्टर ट्राली। व्यवसायिक प्रयोग से आखिर कब होंगे ये ट्रेक्टर प्रतिबन्धित। ‌

विज्ञापन

जरूरी खबरें