BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उन्हें किया गया सम्म्मानित

Admin

Fri, Jan 31, 2025
बलिया।जनपद बलिया में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के पद पर कार्यरत देवेन्द्र प्रताप सिंह आज अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जनपद बलिया में लगभग 02 वर्ष का कार्यकाल रहा। वर्ष 1989 में सरकारी नौकरी ज्वाइन किया। सर्विस में आने के बाद अपना बेहतर से बेहतर देने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी से कहा कि नियमानुसार शासकीय कार्यों को संपादित करें। कभी ऐसा कार्य मत करें, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पड़े,उन्होंने कहाकि अधिकारियों व कर्मचारियों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वे ट्रेजरी से वेतन पाते है इस कारण ट्रेजरी यानि सरकार का किसी भी तरह से नुकसान न होने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपर जिलाधिकारी ने शासकीय कार्यों को बहुत ही कुशलता पूर्वक संपादित किया। समय समय पर सौंपे गए कार्यों/दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया। अपर जिलाधिकारी बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का बहुत ही ध्यान रखा,भाषा व व्यवहार कुशल हैं, उन्होंने अपर जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा, उप जिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह एवं कृष्णकांत विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी से शासकीय कार्यों में प्राप्त कुशल मार्गदर्शन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी से शासकीय कार्यों को सम्पादित करने में काफी कुछ सीखने को मिला।इस अवसर पर अवकाश ग्रहण कर रहे देवेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी और बिटीया भी उपस्थित रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें