BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: ददरी मेला के भारतेन्दु कला मंच पर अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल

Admin

Mon, Nov 25, 2024
बलिया: ऐतिहासिक ददरी मेले के भारतेंदु मंच पर रविवार की देर रात सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया। भोजपुरी नाइट्स आयोजन के तहत अक्षरा ने अपने गीतों से लोगों को जमकर झुमाया। उसके बाद तमाम गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति कर सबकी वाहवाही लूटी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बांसडीह विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुर संग्राम के प्रतिभागी रह चुके शुभम सिंह ने 'गणपति बप्पा मोरिया' से कार्यक्रम की शुरुआत की और तमाम भोजपुरी गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। सुर संग्राम की फाइनलिस्ट अनामिका त्रिपाठी व गायक निहाल सिंह ने भी एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत सुनाए। इसके बाद मंच पर अक्षरा सिंह पहुंची। अक्षरा के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों खासकर युवाओं ने तालियों की गूंज से स्वागत किया। अक्षरा ने भी सभी को उनके मनपसंद भोजपुरी गाने और हिंदी गानों को सुनाकर खूब मनोरंजन किया। इसके बाद रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति की, जिसमें युवाओं ने भी उनका बखूबी साथ दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सहित नगर पालिका व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें