राधे-कृष्ण एजुकेशनल केन्द्र एंव डिजिटल लाइब्रेरी में मनाया गया 15अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के साथ ही शहीदों को याद करते हुए उनको नमन किया गया
Ajay Mishra
Mon, Aug 17, 2026
संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू
बैरिया (बलिया)। बैरिया क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप राधा कृष्णा डिजिटल लाइब्रेरी, संस्थान में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास,उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि बैरिया नगर पंचायत के चेयरमैन मंटन वर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराकर और सामुहिक राष्ट्रगान कर किया। इसके बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत,नृत्य और भाषणों से शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कस्बा के बुजुर्गों,युवाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को और भी खास और यादगार बना दिया। भारत माता की जय और " बंदे मातरम" के नारों से शिक्षण संस्थान परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बिहार मिलिट्री फोर्स में तैनात जगनारायण यादव (जितेन्द्र )ने कहा कि वर्तमान दौर में देश के विकास में विद्यार्थियों और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। तेजी से विकास करता भारत युवाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं ऊर्जा के बल पर विश्व समुदाय में अपनी मजबूत पहचान बनाए रख सकता है। वही पूर्व सभासद बाड़ेलाल सिंह, श्याम बिहारी यादव(अध्यापक )वहीं वार्ड नम्बर नौ के सभासद धनु यादव द्वारा मेधावी बच्चों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्थान के डायरेक्टर प्रिंस यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजु ने किया। इस अवसर पर दीपक,शशि, अभिषेक,बिट्टू, शैलेश वर्मा,भोलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
