BREAKING NEWS

गाँव में पसरा सन्नाटा

17 को भूमि पूजन,23/24 को Purnima

नशा मुक्त फॉर विकसित

वरिष्ठ कोषाधिकारी नेस्वयं सम्भाला कमान दिखने लगा स्वरुप

मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट सभी को सावधान रहने की है जरुरत

Advertisment

बेटे के साथ इलाज कराने लखनऊ जा रहे पूर्व सैनिक की ट्रेन से गिर कर मौत : गाँव में पसरा सन्नाटा

Ajay Mishra

Fri, Nov 6, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू

हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक मदन मोहन यादव (71) की प्रतापगढ़ में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह अपने आर्मी जवान पुत्र के साथ बेहतर उपचार के लिए लखनऊ जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

परिजनों के अनुसार, चार नवंबर को मदन मोहन यादव की तबीयत खराब होने पर उनका पुत्र उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ जाते समय प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र स्थित मां चंद्रिका देवी धाम रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर मिश्रौली गांव के समीप वह ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पिंडारी पहुंचा तो पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। पुत्र पवन यादव, शैलेन्द्र यादव, आर्मी जवान मंजीत यादव तथा पुत्रियां बिंदु और कंचन के करुण विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

पूर्व सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, रिश्तेदारों और मित्रों का तांता लगा रहा। बाद में गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें