BREAKING NEWS

भाजपा दुबहड़ मण्डल के अध्यक्ष रिंकू दुबे ने फीता काट किया उदघाटन

गाँव में पसरा सन्नाटा

17 को भूमि पूजन,23/24 को Purnima

नशा मुक्त फॉर विकसित

वरिष्ठ कोषाधिकारी नेस्वयं सम्भाला कमान दिखने लगा स्वरुप

Advertisment

जवहीं के दियारांचल यूनिटी कप का शुभारम्भ,16 टीम अपना दमखम दिखायेंगी : भाजपा दुबहड़ मण्डल के अध्यक्ष रिंकू दुबे ने फीता काट किया उदघाटन

Nishant Thakur

Sat, Nov 7, 2026

जवहीं दियर (बलिया)। क्षेत्र के जवहीं दियर स्थित क्रिकेट मैदान पर दियारांचल यूनिटी कप के प्रथम संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा दुबहर मंडल अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि रिंकू दुबे ने फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बलिया एकादश गांव और चितबड़ागांव की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में युवा, खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद के साथ बड़ी ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद एवं बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

आयोजकों का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें