बांसडीह में छत ढहने से उसके मलवे में दबने से अधेड़ की मौत,युवती घायल : विजय शकर तिवारी अपने मकान की ढलाई की सामग्री पड़ोसीके छत पर रखे थे की छत अचानक ढह गया
Nishant Thakur
Mon, Nov 9, 2026
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में सोमवार को एक मकान की छत अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। छत के मलबे में दबकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय शंकर तिवारी निवासी गोड़धप्पा अपने मकान की ढलाई कराने के लिए बालू, गिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री बगल की छत पर रखे हुए थे। सोमवार, 9 नवंबर 2026 को अचानक छत ढह गई, जिसकी चपेट में आकर जयराम पटेल (लगभग 50 वर्ष) और किरन तिवारी (लगभग 22 वर्ष) मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही बांसडीह पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर राहत कार्रवाई करते हुए दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जयराम पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल किरन तिवारी का उपचार जारी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने वीडियो बाइट के माध्यम से घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
