BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: बलिया के वरिष्ठ कोषाधिकारी बने आनन्द दुबे

Admin

Mon, Mar 11, 2024
बलिया: ज़िले के नये वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने सोमवार को कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। अंबेडकरनगर के मूल निवासी व 2013 बैच के पीसीएस अफ़सर श्री दूबे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में लेखाधिकारी पद से सेवा की शुरुआत की। इससे बाद प्रयागराज में लगभग पाँच वर्ष तक सेवारत रहे। प्रयागराज में कोषाधिकारी के रूप में बेहतर कार्य से इनको विशेष पहचान मिली। वहाँ बेहतर सफ़ाई व कोषागार के शानदार सौंदर्यीकरण के लिए इनको काफ़ी सराहना मिली थी। शुरू से ही मेधावी रहे आनंद दूबे नेट-जीआरएफ़ के साथ गेट परीक्षा में भी टॉपर रहे हैं। इसके अलावा बीएचयू से बॉटनी से पीएचडी भी की है और अध्यापन कार्य में भी इनकी विशेष रुचि है। बातचीत में श्री दूबे ने कहा कि पेंशनरों को पूरा सम्मान देना, ट्रेज़री से संबंधित कोई भी कार्य सुविधाजनक तरीक़े से कराना हमारी विशेष प्राथमिकता होगी। कोषागार में कोई भी काम समयांतर्गत हो, इस पर विशेष ध्यान रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें