: बलिया पुलिस ने गठित किया क्रिमिनल ट्रेकिंग सेल जो जेल से रिहा हुए अपराधियों पर रखेगी नजर
Admin
Sun, Dec 15, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद में घटित घटनाओं की समीक्षा से पाया जा रहा है कि पूर्व की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों द्वारा जेल से जमानत पर छूटने के पश्चात पुनः अपराध कारित करने की संभावना होती है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश एवं उनके सत्यापन / निगरानी हेतु सीटीसी सेल (क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल) का गठन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जनपद में समस्त अपराधियों *जैसे- हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, वाहन चोरी, गोवध, गौ तस्कर, टप्पेबाज, एन. डी. पी. एस. पशु चोर, चैन स्नैचर, अवैध शराब के निष्कर्षण/विक्री, फिरौती हेतु अपहरण, धारा 65 बीएनएसएस के अपराधों के साथ पाक्सो एक्ट* जैसे अपराधों में शामिल अपराधियों की समस्त गतिविधियों/स्थिति की जानकारी इकट्ठा करना है। जिससे जनपद में घटित हो रही घटनाओं पर प्रभावी नियत्रण स्थापित किया जा सके ।
*पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का गठन किया गया है, प्रायः देखा जाता है कि अपराधीयों के जमानत से छूटने के बाद अपराध कारित करने की संभावना होती है, जिसके अंतर्गत इस व्यवस्था में अपराधियों एवं उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी । जघन्य अपराध जैसे हत्या लूट डकैती महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों पर सतर्क निगरानी के द्वारा पुनः उनके द्वारा अपराध कारित करने से रोका जा सके ।*
* बलिया: *पुलिस चौकी प्रभारी चौसठ बन्धा, थाना सहतवार जनपद बलिया पर नियुक्त उ0नि0 872161289 अशोक कुमार शुक्ला एवं आरक्षी 202091602 रविशंकर पटेल थाना मनियर (पूर्व नियुक्ति थाना सहतवार) को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता बरतने आदि के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है ।*
विज्ञापन
