BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: भीमपुरा पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Admin

Thu, Oct 3, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी),* बलिया के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी रसड़ा के कुशल मार्गदर्शन में थाना भीमपुरा पुलिसटीम को मिली सफलता । आज थानाध्यक्ष श्री मदन पटेल मय हमराह उ0नि0 वरुण कुमार राकेश मय हमराह उ0नि0 प्रशिक्षु सुमित कुमार, का0 रमाकान्त यादव, का0 दुर्गेश यादव मय सरकारी जीप चालक का0 जयसिंह चौहान के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध, व्यक्ति वाहन के भीमपुरा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि साहब एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल के साथ बाहरपुर स्थित नेवादा पुलिया पर खड़ा है व कहीं जाने के फिराक मे है अगर जल्दी किया जा तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर थाना भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर उस व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ मौके पर ही पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जमा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम *सिन्टू बनवासी पुत्र श्री मनोज बनवासी निवासी शमसाबाद थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष* बताया जामा तलाशी से उसके पास से 01 अदद मोटर साइकिल सुपर स्पेलेन्डर काले रंग की जिस पर बैंगनी रंग की पट्टी है बरामद हुआ । जिस पर UP54 D3630 नं0 प्लेट लगा था, जिसे e challan APP पर चेक किया गया तो चेचिस नं0 मे भिन्नता पायी गयी वाहन पर अंकित चेचिस नं0 MBLJA05EKC9L04895 को e- challan APP पर चेक किया गया तो रजि0 नं0 UP 61 R 9963 पाया गया । अभियुक्त का यह कार्य अंतर्गत धारा 317(2)/317(5) /318(4)/338/336(3) BNS का दण्डनीय अपराध है । अतः जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2024 धारा 317(2)/317(5) /318(4)/338/336(3) BNS पंजीकृत किया गया । उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर नियमानुसार मा0 न्यायालय रवाना किया गया । पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 220/2024 धारा 317(2)/317(5) /318(4)/338/336(3) BNS थाना भीमपुरा जनपद बलिया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे। 1.श्री मदन पटेल थानाध्यक्ष भीमपुरा जनपद बलिया 2.उ0नि0 श्री वरुण कुमार राकेश थाना भीमपुरा जनपद बलिया 3.उ0नि0 प्रशिक्षु श्री सुमित कुमार थाना भीमपुरा जनपद बलिया 4.हे0का0 का0 रमाकान्त यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया 5.का0 का0 दुर्गेश यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया 6.चालक का0 जयसिंह चौहान थाना भीमपुरा जनपद बलिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें