BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: बड़ी दुर्घटना टली,ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक

Admin

Mon, Mar 17, 2025
बलिया मऊ रेल खंड के अमलापुरा गांव के पास की घटना --------------------------------------- रसड़ा (बलिया)। 17 मार्च। (डी एन एन)। बलिया फेफना मऊ रेल खंड पर आज सुबह उस वक्त एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते बच गई जब एक बाइक सवार युवक ने ट्रेन को अपने नजदीक आते देख रेल पटरी पर अपनी बाइक छोड़कर हट गया। घटना रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के रसड़ा पोस्ट अंतर्गत आने वाले अमलापुरा गांव के पास घटित हुई। हलधरपुर पुलिस क्षेत्र अंतर्गत आने वाला यह इलाका मऊ जनपद में पड़ता है। समाचार एजेंसी डीएनएन संवाददाता को आरपीएफ के रसड़ा चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे बलिया की ओर से आने वाली 15111 छपरा वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही अमलापुरा गांव के समीप पहुंची एक युवक अपनी मोटरसाइकिल को पटरी पर छोड़कर वहां से हट गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन पास आते-आते मोटरसाइकिल ट्रेन के अगले हिस्से में फंस चुकी थी। गैंगमैन एवं अन्य की सहायता से मोटरसाइकिल को ट्रेन से अलग किया गया। लगभग आधा घंटा की देरी से ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई। इस संबंध में लोको पायलट अखिलेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दिया है। आरपीएफ बाइक सवार को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें