BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: बलिया यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में चलाया गया अभियान

Admin

Thu, Jul 11, 2024
बलिया।बलिया यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी का अभियान। यातायात पुलिस निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश के सभी जनपदों में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र/छात्राओं के वाहन न चलाये जाने व यातायात दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में दिनांक 05.07.2024 से 20.07.2024 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 11.07.2024 को यातायात प्रभारी उ0नि0 समद खान के द्वारा राधा कृष्णा एकेडमी जापलिनगंज जनपद बलिया में छात्र/छात्राओं और अध्यापकों को सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत सड़क पर नाबालिकों को वाहन न चलाने देने हेतु जागरूक किया गया व यातायात नियम संबंधी नोटबुक प्रदान किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 रूद्र प्रताप मल्ल, यातायात सिकन्दरपुर बलिया द्वारा चतुर्भुज नाथ इंटर कालेज सिकंदरपुर बलिया में छात्र/छात्राओं और टीचर्स को सड़क सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत नाबालिकों को वाहन न चलाने देने हेतु जागरूक किया गया व यातायात नियम संबंधी नोटबुक प्रदान किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें