BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Admin

Thu, Aug 1, 2024
बलिया: मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने गुरुवार को 10:30 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका तत्काल वेतन रोकने का आदेश बीएसए को दिया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में एक अनाधिकृत व्यक्ति मिला, जिससे पुछताछ की गई तो संदिग्ध जवाब देने पर और वहां मौजूद लिपिक और वरिष्ट लिपिक से पूछताछ करने पर अनाधिकृत व्यक्ति से उनके संबंध पाए गए। इस प्रकार प्राइवेट अनाधिकृत व्यक्ति के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा लिखवाया गया है। वहीं, जिन कर्मचारियों के साथ उसके संपर्क निकले हैं, उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि समय से सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करें। कार्यालय में कोई भी प्राइवेट अनाधिकृत व्यक्ति या दलाल काम करता हुआ नहीं मिलना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में उनके और संबंधित लिपिक के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के साथ साथ मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें