BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन ने हटाया चित्तू पाण्डेय चौराहा से एस सी कालेज तक अतिक्रमण

Admin

Wed, Dec 18, 2024
बलिया। आज प्रातः 11:30 बजे से अतिक्रमण अभियान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एवं नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट राजेश गुप्ता की अगुवाई में चलाया गया, जिसमें एस डी एम अभिनेंद्र सिंह , अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, तहसीलदार मनोज राय, नायाब तहसीलदार प्रदीप यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, अवर अभियंता शशि प्रकाश, राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह, भारत भूषण मिश्र, अनिल राम, संतोष पाण्डेय ,संतन आदि सम्मिलित रहे। अभियान के दौरान चित्तू पांडे चौराहे से एस सी कॉलेज चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ पटरी व नाली पर किये गये अस्थाई व स्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही यह चेतावनी दी गयी कि अपने निजी भूमि पर ही दुकान लगाकर अपना व्यापार करें। सभी दुकानदारों से अपने दुकान के समक्ष नो पार्किंग का नोटिस लगाने और वाहनों को सड़क से कम से कम दो मीटर छोड़ कर ही पार्किंग करने की अपील की गई। इंदु मार्केट के सामने सभी दोपहिया वाहन चालकों से सड़क से ढाई मीटर की दूरी पर लाइन से वाहन खड़े कराए गए । सभी को बताया गया कि इसी तरीके से भविष्य में भी वाहन खड़ा करें । अभियान के दौरान कुल 12 अतिक्रमणकारियो से अर्थदंड के रुप में रुपए 13600/- की वसूली की गई।उक्त जानकारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें