BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मतदान के दिन और मतदान के पहले कन्ट्रोल रुम में ड्यूटी में लगे अधिकारियों एंव कर्मचारियों को दी जानकारी

Admin

Fri, Apr 26, 2024
*डीईओ ने मतदान के दिन और मतदान के पहले कंट्रोल रूम की ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कार्मिकों को किया ब्रीफ* बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले कंट्रोल रूम की ड्यूटी में लगे प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं कार्मिकों (मास्टर ट्रेनरों) को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी को उन दो दिनों में आने वाली शिकायतों एवं आवेदनों के संबंध में सवाल जवाब किया और उनके समाधान के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम में सभी अधिकारियों और कार्मिकों की विधानसभावार ड्यूटी लगाई गई है। सभी को एक बेहतर कम्युनिकेशन प्लान उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले आम लोगों और पोलिंग पर्सनल की किस तरह की समस्याएं आएगी और उसका कैसे समाधान होगा। इससे संबंधित सभी बिषय वस्तु का ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को उन दो दिनों में आने वाली शिकायतों से संबंधित समाधान के लिए भली भांति प्रशिक्षण लेने एवं उसकी बारीकियों को समझने का निर्देश दिया। साथ ही आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कार्मिकों को मतदान प्रतिशत संकलन एप (mps app) को डाउनलोड करने का निर्देश दिया।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज,सीआर‌ओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें