BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जननातक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Admin

Wed, Sep 18, 2024
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 24 सितम्बर को होने वाले दीक्षान्त समारोह के अवसर पर उ0प्र0 की राज्यपाल एवं वि0वि0 की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत बलिया के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा वि0वि0 परिसर का निरीक्षण किया गया एवं लोकर्पण की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो0 संजीत कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव एस0एल0 पाल से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के कमरों का भी निरीक्षण किया एवं निर्माण इकाई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मेन गेट से 100 मीटर की दूरी तक रास्ता खराब है उसको तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के कमरों पर नाम अवश्य लिखें और आस- पास साफ सफाई की व्यवस्था समय रहते ही कर लिया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा बहुद्देशीय सभागार की साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें