BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: जिलाधिकारी ने टी बी मुक्त ग्राम सभा के प्रधानों पूनम देबी,प्रभा देबी और लीलाधर को किया सम्मानित

Admin

Wed, Oct 2, 2024
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जनपद बलिया के अन्तर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष-2023 में टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायत-ननौरा की ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम देवी, ग्राम पंचायत-राजपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती प्रभा देवी तथा ग्राम पंचायत-बस्ती बुजुर्ग के ग्राम प्रधान श्री लीलाधर को महात्मा गांधी जी की कास्य रंग की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व उत्साहवर्धन किया। इससे अन्य ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान भी अपने ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0 पी0 द्विवेदी ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का अभिप्राय है कि प्रति 1000 की जनसंख्या पर कोई टीबी रोगी न हो तथा वहाँ पर प्रति 1000 की जनसंख्या पर कम से कम 30 संभावित टीबी रोगियों की बलगम की जाँच प्रति वर्ष कर लिया जाय। इसके अतिरिक्त यदि प्रति 1000 की जनसंख्या पर एक टीबी रोगी मिलता है तो उसे निःक्षय पोषण योजना की कम से कम एक किस्त का लाभ मिल जाय, उनकी नैट जॉच हो जाय, निःक्षय मित्र द्वारा उसे गोद ले लिया जाय तथा पूर्व में उपचारित 85 प्रतिशत से अधिक टीबी रोगी सफलतापूर्वक ठीक हो जाय। कैलेण्डर वर्ष 2023 में जनपद बलिया में 03 ग्राम पंचायतें-ननौरा,राजपुर तथा बस्ती बुजुर्ग" टीबी मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित करने योग्य पायी गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें