BREAKING NEWS

श्रीदुर्गा पूजन समिति बबुआपुर में निकली झांकी

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

Advertisment

: जिलाधिकारी ने बांसडीह सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की सुनी समस्याएं,गुणवत्तापूर्वक निस्तारण से शिकायतकर्ता को करें संतुष्ट-जिलाधिकारी

Admin

Sat, Sep 21, 2024
बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील में जनता की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर कुल 150 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया गया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं। समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने शिकायत किया कि पिछले दो महीने से भारी मात्रा में बिजली कटौती हो रही है और अधिशासी अभियंता फ़ोन नहीं उठाते हैं। तहसील के अधिकारियों व सीओ बांसडीह ने भी इस समस्या पर हामी भरी और पिछले तीस घंटे से बिजली नहीं होने के कारण परेशान होने की बात कही। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता राजकुमार को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि विद्युत संबंधित समस्याओं को दूर करने को तत्पर रहें और हमेशा जनता के संपर्क में रहे। यह भी कहा कि बिजली कटौती की वजह से कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा तो इसके जिम्मेदार आप होंगे। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखने की बात कही। समाधान दिवस में राशन से संबंधित मामले आने पर पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया कि अगर किसी का नाम कट गया है तो उसे सही कारण बताकर संतुष्ट करें। भूमि विभाग से संबंधित मामलों पर एसडीएम को निर्देश दिया कि राजस्व पुलिस की टीम बनाकर मौका मुआयना करने के बाद हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। शिकायत का निस्तारण ऐसा हो कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। अतिक्रमण की शिकायत पर पर कहा कि कहीं भी सार्वजनिक भूमि व रास्ते पर अतिक्रमण हो तो उसे सख्ती से हटवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायती पत्र मिले हैं, संबंधित अधिकारी उसका समय से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर एसपी विक्रांत वीर, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार निखिल शुक्ल, नायब तहसीलदार हिमांशु श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें