BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने 3 परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

Admin

Thu, Feb 22, 2024
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद के तीन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी सबसे पहले गांधी इंटर कॉलेज, चिलकहर पहुंचकर वहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से बोर्ड परीक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर और विभिन्न कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों को संचालित मोड में होने की जानकारी भी ली। इसके बाद जिलाधिकारी अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में जाकर बोर्ड परीक्षा संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया। दूसरी पाली की परीक्षा में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा संग जिलाधिकारी रविंद्र कुमार किसान इंटर कॉलेज रसड़ा का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्था को परखा एवम् स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा की शूचिता बनाए रखने का निर्देश दिया।बता दें कि जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आज पहले दिन सुबह की पाली में हाई स्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान और शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी और हाईस्कूल की वाणिज्य की परीक्षा चल रही थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें