BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक लेते जिलाधिकारी

Admin

Tue, Sep 10, 2024
बलिया: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबन्ध समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य कक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने विद्यालय में पठन पाठन व अन्य क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी प्रधानाचार्य से ली और कई सुझाव भी दिये। मुख्य मार्ग से विद्यालय तक खराब सड़क के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए सड़क को ठीक कराया जाए। पठन पाठन से जुड़ी जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा से पहले नौवीं व ग्यारवीं कक्षा में ही छ़ात्रों की पढ़ाई व टेस्ट पर फोकस किया जाए। इससे छात्र—छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से ही तैयार रहेंगे और निश्चित ही अच्छा परिणाम दिखेगा। प्रधानाचार्य ने केंद्रीय विद्यालय परिसर से जल निकास के लिए जरूरी प्रयास करने व स्टाफ क्वार्टर्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में केंद्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें