BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: नकली दवा की बिक्री की शिकायत को डी एम ने गम्भीरता से लिया,दुकान पर की छापेमारी

Admin

Tue, Apr 23, 2024
बलिया। बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने और नकली दवा की बिक्री करने की शिकायत को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने सम्बंधित दुकान पर मंगलवार को छापेमारी की। कागजातों का निरीक्षण किया और अलग-अलग दवाओं के चार नमूने लिए। जिलाधिकारी से किसी ने नगरा थाना क्षेत्र के गोसाई चट्टी पर तिवारी मेडिकल स्टोर की शिकायत की। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को करवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम और सीएमओ के निर्देश पर औषधि निरीक्षक श्री शुक्ल ने दुकान पर टीम के साथ छापेमारी की। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, खरीद की गई दवाओं की बिल, स्टॉक रजिस्टर व अन्य कागजातों की जांच की। जांच में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस वैध पाया गया। औषधि निरीक्षक ने दुकान से अलग-अलग चार दवाओं के नमूने लिए जिसे दुकानदार के समक्ष की सीलबंद किया गया। इसके बाद टीम ने ताड़ीबड़ागांव में पवन मेडिकल स्टोर, भीमपुरा थानाक्षेत्र के उधरन चट्टी पर चौहान मेडिकल व राहुल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। टीम ने सभी दुकानदारों को दवाओं की खरीद व बिक्री की रसीद रखने, स्टॉक रजिस्टर व साफ सफाई के निर्देश दिए गये। टीम में वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय उपस्थित थे

विज्ञापन

जरूरी खबरें