BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: दुबहर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ किया फ्लेग मार्च,ड्रोन से निगरानी

Admin

Fri, Mar 7, 2025
दुबहड़ (बलिया)। 7 मार्च। (डी एन एन) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जुमे के नमाज के दिन दुबहड़ थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ दुभर क्षेत्र समेत नगवा, जनाडी में फ्लैग मार्च किया। होली और रमजान त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर दुबहड़ थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का दौरा किया। दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें