BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: नामांकन पत्र वैध/स्वीकृत होने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवन्टित

Admin

Fri, May 17, 2024
बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत लोकसभा सलेमपुर और बलिया के लिए नामांकन स्वीकृत प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज और रवींद्र कुमार द्वारा दिया गया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रविंद्र कुशवाहा को कमल, समाजवादी पार्टी से रमाशंकर राजभर को साइकिल, बहुजन समाज पार्टी से भीम राजभर को हाथी, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जय बहादुर उर्फ जय बहादुर चौहान को हॉकी और बाल, अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी से शिवनारायण मिश्र को ऑटो रिक्शा, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सूर्य प्रकाश गौतम को कटहल, अमरेश ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी को डोली, सद्दाम हुसैन निर्दलीय प्रत्याशी को ट्रक और श्री कृष्ण निर्दलीय प्रत्याशी को चारपाई चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। और बलिया लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से नीरज शेखर को कमल, समाजवादी पार्टी से सनातन पांडेय को साइकिल, बहुजन समाज पार्टी से लल्लन सिंह यादव को हाथी, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से रविकांत सिंह उर्फ रवि पटेल को कटहल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रामनिवास गौड़ को आरी, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) से सूर्य बली प्रसाद को केतली, अवधेश वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी को चारपाई, अशोक गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी को कांच का गिलास, प्रकाश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी को सीरिंज,मणिंद्र निर्दलीय प्रत्याशी को बक्सा, रंजना निर्दलीय प्रत्याशी को डबल रोटी, शेषनाथ निर्दलीय प्रत्याशी को कैरम बोर्ड और सुमेश्वर निर्दलीय प्रत्याशी को छड़ी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। दोनों लोकसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें