BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: प्रयागराज कुम्भ को लेकर निबन्ध,पेन्टिंग और फैसन शो प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी को

Admin

Sun, Feb 16, 2025
बलिया। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के उपलक्ष में जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम आश्रय यादव के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान के कुशल नेतृत्व निर्देशन में समस्त बोर्ड एवं डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं "कुंभ प्रतियोगिता 2025" उपलक्ष्य में पेंटिंग,निबंध और कुंभ पर आधारित फैशन शो एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से होगा। जिसमें ग्रुप ए में 5 से 10 वर्ष, ग्रुप बी में 11 से 15 वर्ष, ग्रुप सी में 16 से 20 वर्ष एवं ग्रुप डी में 20 वर्ष से ऊपर के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतियोगिताओं का विषय- हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर महाकुंभ 2025है। जनपद स्तर पर चारों ग्रुप में अलग-अलग पुरस्कार प्रथम 9000 द्वितीय 4500 तृतीय 3000 एवं सभी वर्गों में दस सांत्वना पुरस्कार ₹900 प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता आर्ट रिसर्च सेंटर, सम्बद्ध इंडिया स्पेस वीक, नोडल सेंटर इसरो प्रयागराज उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए डॉ. इफ्तेखार खान मो. न.9450778481 पर संपर्क किया जा सकता है बलिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें