BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: वन विभाग द्वारा लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

Admin

Sun, May 12, 2024
बलिया। विभाग को सूचना प्राप्त हुई कि सिकन्दरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भरथावँ में हरे प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान हो रहा है, प्राप्त सूचना के आधार पर श्री शिवम गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकन्दरपुर के नेतृत्व में प्रभागीय प्रवर्तन दल व सिकन्दरपुर रेंज के कर्मचारियों के त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भरथावँ में अवैध कटान के विरुद्ध छापेमारी की गई ।मौके पर अवैध कटान करते हुए व अभिवहन करते अभियुक्तों तेज सिंह व श्याम बाबू ठेकेदार के साथ साथ ट्रैक्टर चालक नथुनी यादव को रंगेहाथ पकड़ा गया तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली , टांगा,फावडा व डीजल चलित आरी जब्त किया गया।कार्यवाही में श्री अंजनी सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,श्री मुकेश राय वन दरोगा, श्री संजीव गुप्ता वन दरोगा, श्री दत्तात्रेय सिंह तथा श्री सूरज भारती माली आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें