BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

Advertisment

: सुशासन सप्ताह,प्रशासन गांव की ओर ,जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

Admin

Thu, Dec 19, 2024
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में "सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर" जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार का प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 24 से 24 दिसंबर 24 तक सुशासन सप्ताह अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन से सुशासन को बढ़ावा देना है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि इस अवधि में आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारिण सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण-पत्रों के आवेदनों सहित जनकल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राशन कार्ड तथा पेंशन आदि आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनशिकायतों के समाधान पर सफलता की कहानी अपलोड किया जाय। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें