BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: सिकन्दरपुर में सकुशल सम्पन्न हुआ होली का जुलूस एंव जुमे की नमाज

Admin

Fri, Mar 14, 2025
सिकंदरपुर (बलिया)। 14 मार्च। (डी एन एन)। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान नगर में सुबह से ही जुम्मे की नमाज और होली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रियता बरत रही थी। वहीं दोनों समुदाय के लोगों ने गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होली का जुलूस सकुशल संपन्न हुआ। जुम्मे की नमाज भी सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी गणेश सोनी, नजरुलबारी, राकेश यादव, डॉ उमेश चंद, प्रयाग चौहान, जितेश कुमार वर्मा सहित नगर के सभी गणमान्य लोग जुलूस मे शामिल रहे। जुलूस के आगे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर विकास चंद पांडेय और चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। जुलूस में शामिल युवाओं द्वारा डीजे पर जमकर डांस के साथ अबीर गुलाल उड़ाया जा रहा था। वहीं होली का जुलूस समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन की देखरेख में जुम्मे की नमाज भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिससे कि पुलिस प्रशासन भी राहत की सांस ली। इस दौरान नगर वासियों ने गंगा जमुनी तहजीब कायम रखा जिसकी मिसाल बहुत पहले से दी जाती रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें