BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: माननीय सदस्य उ०प्र०राज्य मानवाधिकार आयोग ने की महिला जनसुनवाई

Admin

Wed, Dec 11, 2024
बलिया। माननीय सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुनीता श्रीवास्तव ने आज गेस्ट हाउस लोनिवि,कुंवर सिंह चौराहा में महिला जनसुनवाई की। माननीय सदस्य ने जनसुनवाई के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशानुरूप उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटना/प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। माननीय सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारी/थाना प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरण की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी स्तर पर लापवाही न बरती जाय। महिला जनसुनवाई में कुल 10 पीड़ित महिलाओं ने माननीय सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। जनसुनवाई में अधितर मामले दहेज, भूमि विवाद तथा घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री राजन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें